मोगाः पहलगाम हमले के बाद देश में रोष है। लोगों का गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ फूट रहा है। वहीं भारत सरकार पाकिस्तान पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। वहीं भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों को वापस भेजा जा रहा है, लेकिन कई पाकिस्तानी अभी भी भारत में रह रहे है।
इसी को लेकर भाजपा वर्करों मोगा के डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र दिया गया। भाजपा वर्करों ने कहा कि देश में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी भी बहुत से पाकिस्तानी यहां पंजाब में छिपे हुए है। आज डीसी को मिलने का यही उद्देश्य था कि मोगा में रह रहे पाकिस्तानी को वापस भेजा जाए। मांग पत्र सौंपने के बाद डीसी उन्हें जल्द वापस भेजने की मांग की। मांगपत्र सौंपने के दौरान स्टेट मेंबर डाक्टर सीमांत गर्ग, निधरक सिंह बरार के अलावा जिले के कई मेंबर हाजिर थे।