Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: मंडी में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें...

Punjab News: मंडी में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: घुमार मंडी में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़ों के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब 10 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम की दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। दुकान के अंदर रखे महंगे लहंगे साड़ियां और अन्य रेडीमेड कपड़े जल गए। धुएं और लपटों को देख इलाके में दहशत फैल गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक शोरूम से धुआं निकलता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के बाहर पिछले कुछ समय से वेल्डिंग का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से ही कपड़ों ने आग पकड़ी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण बाजार में भीड़ कम थी जिससे किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है लेकिन लाखों का कपड़ा जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:55 बजे सूचना मिली थी कि घुमार मंडी स्थित दुकानों में आग लगी है। आग की लपटे तेज होने के कारण कुल 10 गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -