Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: दिवाली बम्पर में व्यक्ति की चमकी किस्मत, निकली 11 करोड़...

Punjab News: दिवाली बम्पर में व्यक्ति की चमकी किस्मत, निकली 11 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेटे ने की जिद, पहली बार खरीदी टिकट से बना करोड़पति

लुधियानाः जिले में पंजाब स्टेट लॉटरी की दिवाली बम्पर-2025 की ड्रॉ निकाली गई, जिसमें बठिंडा के एक डीलर को 11 करोड़ रुपये का इनाम लगा है। इसके साथ ही हुसियारपुर से लुधियाना आए एक नौजवान को 1 करोड़ रुपये का इनाम लगा है। उल्लेखनीय है कि इस बम्पर में कुल 38 करोड़ रुपये के इनाम निकाले गए हैं, जिनमें बठिंडा के एक कारोबारी डीलर को 11 करोड़ रुपये का इनाम मिला।

होशियारपुर से रिश्तेदारी में लुधियाना आए नौजवान गुरविंदर सिंह ने अपने पुत्र की जिद के चलते एक दिन पहले खरीदी गई दिवाली बम्पर टिकट में 1 करोड़ रुपये का इनाम पाया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही थी। खुशी में लॉटरी स्टॉल वाले ने लड्डू भी बांटे। बताना चाहते हैं कि गुरविंदर सिंह ने पहली बार लॉटरी खरीदी थी। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि पंजाब स्टेट लॉटरी द्वारा दिवाली बम्पर पर 38 करोड़ रुपये के इनाम का ड्रॉ निकाला गया है।

दूसरी ओर लुधियाना में अपने रिश्तेदारों के घर आए एक व्यक्ति ने घंटा घर चौक से पिछली शाम दिवाली बम्पर की टिकटें खरीदीं और एक दिन पहले ली गई टिकट में 1 करोड़ रुपये का इनाम लग गया। उन्होंने बताया कि वे रिश्तेदारी में आए थे जहां उनके बेटे ने दिवाली बम्पर लेने की जिद की और हमने 5 आखिरी टिकटें लीं, जिनमें से एक पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -