Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: दशहरे के दिन युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: दशहरे के दिन युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले के थाना जमालपुर इलाके राम नगर में दशहरे के दिन पड़ोसी का दुकानदार से विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में युवक के माथे पर गोली लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की एसएचओ, एसीपी जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे। एसीपी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। आरोपी लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम करता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस नहीं है। उसने अपने पास अवैध हथियार रखा था। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिवॉल्वर आरोपी के घर से बरामद कर लिया है।

रितेश ड्रैसिंग का काम करता था और वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। उसका छोटा भाई हिमांशु भी उनके साथ रहता था। वह करीब 5 महीने से यहीं पर साथ में रह रहे थे। वीरवार शाम को रितेश दुकान पर था और हिमांशु घर में था। करीब साढ़े चार बजे वो भी दुकान पर चला गया। यहां वह भाई के साथ बैठा था। हिमांशु की भाभी पूनम ने बताया कि दोनों भाई दुकान पर थे। इस दौरान उनका पड़ोसी दुकान पर गया। दुकान में जाते ही उसने बहस शुरू कर दी। इसी बीच पड़ोसी अपने घर में गया और रिवॉल्वर लेकर आ गया। उसने दुकान के अंदर जाकर हिमांशु के माथे पर सीधी गोली मार दी और वहां से चला गया।

पूनम ने बताया कि पड़ोसी ने जैसे ही हिमांशु के माथे पर गोली मारी तो वह नीचे गिर गया। पड़ोसी रिवॉल्वर लेकर अपने घर में घुसा। उसने रिवॉल्वर घर में रखी और वहां से फरार हो गया। जाते जाते वह लोगों को धमकाते हुए गया कि अगर किसी ने उसका नाम लिया तो ठीक नहीं होगा। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी गुलशन ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम करता है। लोगों को यह पता नहीं है कि वह ग्लाडा में किस पद पर काम करता है। पुलिस भी अब ग्लाडा से उसके बारे में विस्तार से जानकारी जुटाने में लग गई है।

आरोपी हत्या करने के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। इलाके में लगे कुछ सीसीटीवी के डीवीआर भी कब्जे में ले लिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जगदीप सिंह ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। एसीपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राम नगर में गोली चली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -