HomePunjabLudhianaPunjab News: न्यूज एजेंसी की दुकान से नगदी लेकर शातिर चोर फरार,...

Punjab News: न्यूज एजेंसी की दुकान से नगदी लेकर शातिर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के सबसे व्यस्त इलाके भारत नगर चौक के पास आजाद न्यूज एजेंसी की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान पर आया और बुजुर्ग दुकान मालिक को बातों में उलझाने लग गया। इस दौरान शातिर चोर ने दुकान की तिजौरी से नगदी निकाली और जाते समय वह गूगल पे से पेमेंट करने का बहाना बनाकर घटना स्थल से फरार हो गया। इस बात का दुकानदार को तब चला जब उसने तिजौरी देखी। तिजौरी में पड़ी नगदी गायब थी।

जिसके बाद दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक बलदेव राज ने बताया कि आज सुबह करीब 8:30 बजे एक अज्ञात युवक टोपी पहनकर दुकान में आया। उसने सबसे पहले उससे एक मैगजीन मांगी।

युवक ने फिर अलग-अलग सामानों के नाम लिए। जिसके बाद शातिर चोर ने उसे स्टॉक चेक करने के बहाने दुकान से बाहर भेज दिया। दुकान मालिक ने बताया कि जब वह दुकान के अंदर लौटा तो देखा कि तिजौरी से नकदी गायब थी। इस दौरान दुकान मालिक के होश उड़ गए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही है।

वीडियो में टोपी पहने हुए युवक लगातार मालिक से बात करता हुआ और गल्ले के पास घूमता हुआ नजर आया। चोरी का पता चलते ही मालिक ने तुरंत थाना क्षेत्र पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज करवाई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -