लुधियानाः ताजपुर रोड खांसी कलां इलाके में पड़ती चावला कॉलोनी में घर की दीवार पर ड्रिल के साथ कील ठोकने की आवाज को बंद करने को दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि किल ठोकने वाले व्यक्ति ने 15 20 व्यक्तियों को लेकर पड़ोसी पर ईंट- पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल हो गया।
मामले की जानकारी देते हुए 48 वर्षीय पीड़ित भूपेंद्र की पत्नी ने बताया के होली के त्योहार से एक दिन पहले पड़ोसी अपने घर की दीवार पर ड्रिल मशीन के साथ की लग रहा था। जिसकी आवाज उनके घर में भी आ रही थी। जिसको लेकर पीड़ित भूपेंद्र ने उनको ड्रिल मशीन सुबह चलने के लिए कहा। जिसको लेकर दोनों पड़ोसियों के आपस में बहस भी हुई।
जिसको कुछ ही समय में मोहल्ले के लोगों ने समझा बूझकर शांत कर दिया और वह अपने घर में आ गए। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि एक दिन बाद होली वाले दिन आरोपी साहिल ने प्लानिंग के साथ 15 से 20 लड़कों को बुलाकर उनके घर पर ईटों के साथ हमला कर दिया। जब पीड़ित अपने घर से बाहर निकाला तो ईटों के साथ उसे पर भी हमला किया। हमले के चलते पीड़ित के ऊपर बैठकर उसके सिर पर हमला किया गया।। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसका पति जख्मी हालत में बेहोश हो गया तो हमलावर मुकेश से फरार हो गए।