लुधियानाः जिले की शेरपुर फौजी कालोनी में मूर्ति पूजन समारोह में कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। देर रात गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है। मोनू करियाना की दुकान चलाता था। परिजनों ने कहा कि मृतक के पेट में गोली लगी है। उसके साथ के 2 अन्य साथी भी घायल है, लेकिन वह कहां है इस बारे अभी कुछ पता नहीं है। गोली लगने के बाद तुरंत मोनू को बाइक पर उसका मामा सिविल अस्पताल लेकर आया लेकिन तब तक मोनू दम तोड़ चुका था। अस्पताल के स्टाफ ने मोनू का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
मूर्ति पूजन समारोह में च*ली गो/ली, 20 वर्षीय नौजवान की मौ/त, देखें वीडियो#BreakingNews #PunjabNews #MoortiPoojan #FiringCase #YouthKilled pic.twitter.com/ymi0QjLiim
— Encounter India (@Encounter_India) October 3, 2025
जानकारी देते हुए मोनू के मामा गुड्डू कुमार ने कहा कि मैं जमालपुर मेले में गया हुआ था। मेरे भांजे का फोन आया कि फौजी कालोनी में पिता जी की दुकान के पास ही मूर्ति पूजन किया जा रहा है, आप भी आ जाओ। जब मैं रास्ते में ही था तो मुझे फोन आया कि मूर्ति पूजन दौरान कुछ युवकों ने अटैक कर दिया है। मैं वहां पहुंचा तो मेरा भांजा मोनू जमीन पर खून से लथपथ होकर गिरा हुआ था।
मैंने वहां युवकों से पूछा कि क्या मामला हुआ है। इतने में कुछ युवक आए जिन्होंने मेरे भी सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। मोनू को मैं सिविल अस्पताल लेकर आया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मुझे पता चला है कि इलाके में पप्पू कुमार, पवन और सौरव वहीं था। अब गोली किस लड़के ने चलाई है ये पता नहीं चला। करीब 3 से 4 फायर किए है। मोनू के पेट में गोली लगी है जिस कारण उसकी मौत हुई है।
गुड्डू ने कहा कि मोनू मक्कड़ कालोनी ग्यासपुरा में करियाना की दुकान चलाता है। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई है। बदमाशों के साथ उसकी पुरानी रंजिश है या नहीं इस बारे भी परिवार को पता नहीं है। मोनू का जन्म लुधियाना का ही है। मोनू के परिवार में उसका भाई सोनू और दीपक है। उसकी मां हाउस वाइफ है। पिता साइकिल ठीक करने की दुकान चलाते है। मोनू की मां सीमा देवी ने कहा कि बेटा मोनू मेला देखने गया हुआ था। उसके पिता की फौजी कालोनी में दुकान है। उन्होंने माता की मूर्ति पूजन के लिए रखी थी।
उन्होंने मोनू से कहा था कि दुकान पर आ जाना मूर्ति पूजन करना है। तभी पप्पू के लड़कों ने गोली मार दी है। हमारा लुधियाना में अपना मकान है। मूलरुप से हम उत्तर प्रदेश प्रयागराज के रहने वाले है। ये हत्यारे इलाके में खुलकर चिट्टा भी बेचते है। जिन युवकों ने गोलियां चलाई है सभी युवक उत्तर प्रदेश और बिहार के है। इन सभी युवकों के पास अवैध हथियार रखे है। पप्पू ज्यादातर बिहार में रहता है। वह वहीं से सारा रैकेट चला रहा है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हत्यारे को दबोचा जाए।
