लुधियानाः जिले की पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों को लेकर चलाई गई मुहिम के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 गाड़ियां बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के निर्देशों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी फाजिल्का और मोगा के रहने वाले है। जिन्होंने जिले में कई वारदातों को अंजाम दिया है।
उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन थाने में गाड़ी स्नेचिंग का केस सामने आया था। जिसमें इटियोस गाड़ी में सवार लुटेरे वरना गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। वहीं घटना के 10 दिन दूसरे मामला सराभा नगर थाने में शिकायत का सामने आया था, जहां पीड़ित से स्वीफ्ट गाड़ी छीनकर स्नेचर फरार हो गए। इस मामले को लेकर अलग-अलग टीमें तैनात करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।
जिसके बाद उनकी टीम ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दानिश कुमार, बिंदर कुमार, दिलदारप्रीत, अरुणदीप, गुरभेज, हरदीप, रामसवेर, संजय कुमार और मुकेश के रूप में हुई है। संजय कुमार सलेम टाबरी का रहने वाला है। आरोपियों की गिरफ्तारी जीरकपुर से की थी, जिसमें रेलवे फ्लैट से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 7 आरोपियों का 5 दिन का रिमांड मिला है, जबकि संजय को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि पार्क में खड़ी की गाड़ियों को आरोपी निशाना बनाते थे और गन प्वाइंट पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
आरोपियों से 6 गाड़ियां बरामद की गई, जिसमें 2 आरोपियों ने छीनी हुई थी और 2 गाड़ियां वारदात में इस्तेमाल की थी। वहीं 2 अन्य स्कॉर्पियों व वेगनार गाड़ी को लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से 32 बोर पिस्टल, 6 रौंद, टॉय गन, 20 फोन और 2 लैपटॉप बरामद हुई है। पिस्टल एमपी की ओर से आरोपी लेकर आए थे। आरोपी गरीब परिवारों से संबंधित है और रातों रात अमीर बनने की चाह में लुटेरों ने घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से मामले दर्ज है। आरोपियों ने लूट की वरादातों को अंजाम देने के बाद गाड़ियां बेचनी थी, लेकिन पहले ही काबू कर लिया गया।