आग पर काबू पाने में लगी दमकल विभाग की दर्जन गाड़ियां, घटना का जायजा लेने पहुंचे मेयर
मोगाः जिले में जहां एक ओर लोग घरों में दीवाली के पर्व पर पूजा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सब्जी मंडी के साथ लगती खोखो की मार्किट आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की चपेट में कपड़े ओर प्लास्टिक के समान के खोखे आ गए। घटना देर रात 9 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आग की चपेट में करीब 6 से 7 खोखे जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।
आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को मोगा, धर्मकोट, निहाल सिंह वाला और जीरा से पानी की गाड़ियां बुलानी पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह छानी ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। इस घटना में में करीब 6 से7 दुकानें खोखे पूरी तरह से जल कर राख हो गए है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग सहित शहरवासियों और एनजीओ का काफी सहयोग रहा है।
वही कपड़ा व्यापारी ने बताया कि वह 7 बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया और 9 बजे उसको फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। पीड़ित ने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी कुछ पत नहीं पाया है। पीड़ित ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही यह दुकान 15 लाख रुपए में की ली थी और करीब 10 से 12 लाख का दुकान में कपड़ा पड़ा हुआ था, जोकि जल कर राख हो गया। पीड़ित ने कहा कि अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है।
वही थाना मुखी इकबाल हुसैन ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मंडी में आग लग गई। उन्होंने कहाकि हम फोर्स के साथ पहुंचे और आग बुझाने लगे करीब 6 से 7 दुकानें जल कर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुकानें लकड़ी और लोहे की चादरों से बनी हुई थी। जिसमें कपड़े और प्लास्टिक का सामान था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया है।