HomePunjabLudhianaPunjab News: AAP MLA के भतीजे के कत्ल मामले में महिला सहित...

Punjab News: AAP MLA के भतीजे के कत्ल मामले में महिला सहित 5 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगराओं पास के गांव मानुके में 5 जनवरी को पूर्व कबड्डी खिलाड़ी और बाउंसर गगनदीप सिंह उर्फ बाबा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जगराओं पुलिस ने इस हत्या में शामिल गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया था।

एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने थाना हठूर की पुलिस द्वारा एक महिला समेत 5 अन्य को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या में पुलिस ने गुरसेवक, गुरदीप, जसपाल सिंह उर्फ हंसा, गगनप्रीत कौर और प्रदीप दास उर्फ पप्पा को गिरफ्तार किया है। वहीं 5वें आरोपी निक्का सिंह उर्फ घारू का क्रिमिनल रिकार्ड भी पुलिस ढूंढ रही है। हत्या के मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह और गुरदीप सिंह पुराने दोस्त हैं।

इन दोनों के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को श्री मुक्तसर साहिब के थाना कबरवाल में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया था और उनसे 5 पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई थीं। जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रदीप दास उर्फ पप्पा पर चोरी, मारपीट और नशा तस्करी से जुड़े 4 मामले दर्ज हैं। वह इन मामलों में जेल मेंं भी रह चुका है। आरोपी 30 मई 2025 को जमानत पर रिहा हुआ था।

आरोपी जसपाल सिंह उर्फ हंसा का भी अपराध की दुनिया से पुराना नाता रहा है। उसके खिलाफ नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल सात संगीन मामले दर्ज हैं। वह 17 अक्तूबर 2025 को जेल से बाहर आया था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह हत्या पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है। कबड्डी या किसी अन्य खेल गतिविधि से इस वारदात का कोई संबंध नहीं है। इस तरह की सभी अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -