बठिंडाः पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए चलाए गए अभियान “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने गाड़ी में नशीला पदार्थ ले जा रहे 4 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 2 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है। दरअसल, सीआईए स्टाफ-2 की टीम द्वारा तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के संबंध में भुच्चों के लवेरिसर रोड़ के सामने रुमीवाला से एक Elentra कार रंग सफेद नंबर HR-26BW-8155 में से 4 युवाओं को काबू करके उनके कब्जे कार से चूरा पोस्त की 8 बोरी बरामद की है। बरामद की गई कुल चूरा पोस्त का वजन वजन 200 किलो है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जतिदर, निवासी रामानंद , जिला जींद (हरियाणा), रामज़ान साह, मुस्ताक मोहम्मद निवासी जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश), विनोद, जिला हिसार (हरियाणा) और जोगिंदर सिंह उर्फ जोगी जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बताया कि वे यह चूरा पोस्त राजस्थान के क्षेत्र से खरीद कर लाए थे। इस खेप को आरोपियों ने आगे लोगों द्वारा बठिंडा और इसके आसपास के जिलों में प्रचून के हिसाब से बेचनी थी। आरोपियो को आज मान्य न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
