Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: युवक-यवती का अपहरण करने वाले 4 गिरफ्तार, कार भी बरामद,...

Punjab News: युवक-यवती का अपहरण करने वाले 4 गिरफ्तार, कार भी बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः मूवी देखकर घर लौट रहे एक लड़का-लड़की का अपहरण करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना 11 व 12 जुलाई की मध्यरात्रि की है। जांच में सामने आया है कि चारों नौजवान निहंग बाणे में थे जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

मामले को लेकर SSP हरमन हंस अपनी टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी बाइक पर थे, रात एक बजे का समय था। जैसे ही लड़का-लड़की मूवी देखकर घर लौट रहे थे कि नौजवानों ने उन्हें रोक लिया और उनकी गाड़ी छीन ली। आरोपी लड़के और लड़की को भी अपने साथ ले गए। आरोपियों ने 100 मीटर की दूरी पर जाकर लड़के को गाड़ी से उतार दिया और लड़की को अपने साथ ले गए।

जैसे ही उन्हें वारदात की सूचना मिली तो उन्होंने अपनी टीम के साथ कार्रवाई तेज की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी की मदद से कार को ट्रेस करते 12 घंटे बाद चिरनार्थल गांव हरियाणा के गुरुद्वार में देखी गई। जिसके बाद हमारी टीम वहां पहंची और लोकल पुलिस को भी सूचित किया गया।

गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को देखते हुए वहां के गणमान्य लोगों को साथ लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को भी अपनी हिरासत में लिया गया। एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने टोल प्लाजा के कर्मियों से भी दुर्व्यवाहर किया है। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह, सतनाम सिंह, निर्मल सिंह, चंद्रमोहन के रूप में हुई है। वहां टोहाना के पास पीजी में रहते है। आरोपी लड़की को वह सीपी माल 67 के पास ही उतारकर फरार हो गए थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि इनका लड़की का अपहरण और कार चोरी का मकसद क्या था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -