Punjab Govt AD
HomePunjabKapurthalaPunjab News: पड़ोसियों में हुई झड़प में 2 महिलाओं सहित 4 घायल,...

Punjab News: पड़ोसियों में हुई झड़प में 2 महिलाओं सहित 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः न्यू अजीत नगर में रंजिश को पड़ोसियों में आपसी तकरार होने की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि घटना में 2 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान सुखवीर कौर पत्नी सुखदेव सिंह बाजवा, रुबल पुत्री गुरमुख सिंह, परमीत सिंह पुत्र परमिंदर सिंह व तीर्थ सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी न्यू अजीत नगर के रूप में हुई है।

घायल परमीत सिंह ने बताया कि देर रात को पड़ोसियों के साथ उनकी गाली गलौज करने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए बात वहीं खत्म करवा दी थी। जब वह घर के बाहर खड़ा था तो रंजिश के चलते पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुन कर पड़ोसी महिला सुखवीर कौर, घर में किराए पर रहती युवती रुबल व दोस्त तीर्थ सिंह उसे छुड़वाने के लिए आगे आए तो पड़ोसियों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण वह सभी घायल हो गए।

घायल परमीत सिंह ने आरोप लगाए कि झगड़े दौरान पड़ोसी उसके गले में पहनी सोने की चेन व ब्रेसलेट छीन कर ले गए है। वहीं घायल युवती रुबल ने पड़ोसियों पर उसके गले में पहनी सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। इस लड़ाई झगड़े दौरान जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -