अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस को सीमा पार से हथियारों की तस्करी रोकने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार तस्करी में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 7 पिस्तौल बरामद की हैं, जो इटली और ऑस्ट्रिया मेड हैं।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी कि पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में थे और भारत-पाक सीमा के पास से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे। ये तस्कर सीमावर्ती गांवों से ऑपरेट करते हुए पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करते थे। आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे 7 पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें इटली मेड PX5 9mm च ऑस्ट्रिया मेड Glock 9mm और .30 बोर जैसे हथियार शामिल हैं। पुलिस ने मामले में छेहर्टा थाना अमृतसर में Arms Act के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लिंक की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि वह सीमा पार से चल रहे हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।