Punjab Govt Advertisement
HomeMohaliPunjab News: Gym Trainer के कत्ल मामले में हिमाचल से 4 आरोपी...

Punjab News: Gym Trainer के कत्ल मामले में हिमाचल से 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः खरड़ में बठिंडा के जिम ट्रेनर की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए हिमाचल से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खरड़ में 31 जनवरी 2025 को जिम ट्रेनर गुरप्रीत सिंह बठिंडा रामपुरा फुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक महीना 27 दिन बाद पुलिस ने इस केस को सुलझाने का दावा किया है। पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में हरप्रीत हैप्पो गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि ये सारे जिम ट्रेनर हत्याकांड में शामिल थे।

इस संबंध में डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं । यह विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे और उन्हें पंजाब में टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृत निवासी गांव परतापुरा फिल्लौर, ओंकार सिंह उर्फ गोलू निवासी गांव पंडवा कपूरथला, प्रिंस निवासी गांव पंडवा कपूरथला और गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से 32 बोर 2 पिस्तौल, मैगजीन और 20 कारतूस और मारुति अर्टिगा कार बरामद हुई है।

इस कार से ही आरोपी भागे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे और उन्हें पंजाब में टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों का इतिहास तलाशने में जुटी हुई है। खरड़ के शिवजोत एन्क्लेव बाजार में 31 जनवरी की रात करीब 10.45 बजे मामूली कहासुनी के बाद तीन-चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

गुरप्रीत सिंह बठिंडा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस समय बताया था कि हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फिर उसके ही कृपाण से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों को संदेह है कि पीड़ित और संदिग्ध एक दूसरे को जानते थे। वे बूथ मार्केट में एक ढाबे में बैठे थे, तभी मामूली कहासुनी हिंसा में बदल गई। पुलिस द्वारा गहराई से पूछताछ की जा रही है। गुरप्रीत सिंह जिम ट्रेनर के साथ-साथ कबड्डी खिलाड़ी भी थे, जिनकी कई गुटों के साथ रंजिश चलती आ रही थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -