अमृतसर : जिले में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। गत दिवस गेट हकीमां के पास स्थित फतेह सिंह कालोनी में गोली चलने की घटना सामने आई थी। जिसमे ट्यूशन जा रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची गोली लगने से घायल हो गई थी। इस घटना की cctv भी सामने आ गई है।
वीडियो मे देखा जा सकता है कि बच्ची अपने पिता के साथ बैग पहन कर जा रही थी। अचनाक चलते – चलते वह गिर गई, जिसके बाद बची का पिता इसे गॉड मे उठाकर भागने लगा। बच्ची पिता के साथ ट्यूशन जा रही थी। इस दौरान उसके टांग में गोली लगने से वह घायल हो गई। घायल होने के बाद डॉक्टरों ने पत्थर समझ कर इलाज करना चाहा।
लेकिन पिता आकाश ने हार नहीं मानी और वह 4 घंटे तक डाक्टरों के पास घूमता रहा। जब उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया तो एक्सरे करवाने पर गोली लगने के बारे में पता चला। जहां डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करके टांग से गोली निकाली गई। बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और अस्पताल में बयान लेने पहुंची और पिता के बयान दर्ज किए गए।
पिता आकाश का कहना है कि वह बेटी को ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रहा था कि रास्ते में अचानक उसके पांव से खून बहने लगा। उन्हें जब कुछ पता न चला तो वह उसे घर ले गए उसकी मरहम पट्टी करवाई मगर उसकी बेटी दर्द से कराह रही थी। कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद बेटी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे के बाद पता चला कि उसके टांग में गोली लगी है। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करके बेटी की टांग से गोली निकाली गई।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अश्वनी कुमार का कहना है कि बच्ची के पिता की शिकायत लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएं