लुधियाना: जिले में खस्ता हालत पुल का एक हिस्सा गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया।