Punjab Govt AD
HomePunjabBathindaPunjab News: Bahia Fort Hotel में चली गोली मामले में 3 गिरफ्तार,...

Punjab News: Bahia Fort Hotel में चली गोली मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा। Bahia Fort Hotel में गोली चलने के मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बचे आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। एएसआई राजीव कुमार ने जानकारी बताया कि होटल में 5 व्यक्ति रूके हुए थे, इस दौरान दूसरी पार्टी के व्यक्तियों ने आकर फायरिंग कर दी और घटना को अंजाम देकर हमलावार फरार हो गए थे। जिसके बाद 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें गोली मारने वाले दो युवक, 2 होटल मालिक और एक लड़की भी शामिल है।


होटल में जन्मदिन की पार्टी थी और वहां दूसरे पक्ष की एक लड़की मौजूद थी जिसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया और दूसरे पक्ष ने जान से मारने की नियत से गोली चला दी।

साथ ही यह भी जानकारी मिली कि होटल में लड़कियां सप्लाई की जाती हैं और देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल मालिक के साथ-साथ लड़कियों की आपूर्ति करने वाले दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सात दिन की पुलिस रिमांड के लिये लिए अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल बाकी बचे आरोपी फरार हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -