HomePunjabAmritsarPunjab News: सुनार की दुकान पर डकैती मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार,...

Punjab News: सुनार की दुकान पर डकैती मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख की नगदी सहित गहने बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में कमिश्नरेट पुलिस के थाना बी-डिवीजन ने सुल्तानविंड इलाके में 21 जनवरी की देर शाम एक सोने की दुकान पर हुई बड़ी डकैती के मामले को अमृतसर पुलिस ने मात्र 3 दिनों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 152 ग्राम चोरी किया गया सोना, 4 लाख रुपए नकद और एक डबल बैरल बंदूक बरामद की गई है। इस मामले से संबंधित ADCP जगजीत सिंह वालिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि राकेश कुमार, जो सुनियारे का काम करता है, की दुकान पर 4 अज्ञात व्यक्ति आए और ढलाई के लिए रखे सोने को लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर माननीय पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों के तहत तुरंत कार्रवाई की गई। ADCP जसरूप कौर, ACP अनुभव जैन, SHO बलजिंदर सिंह और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का निर्माण किया गया। चूंकि यह पूरी तरह से ब्लाइंड केस था, इसलिए पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई।

ADCP वालिया ने बताया कि जांच के दौरान अब तक 6 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से 3 आरोपी भुपिंदर सिंह, जशनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 152 ग्राम सोना और 4 लाख रूपये नकदी बरामद हुई हैं। डकैती के समय कुल करीब 290 ग्राम सोना लूटा गया था, जिसमें शुद्ध और मिलावटी दोनों प्रकार का सोना शामिल था। उन्होंने बताया कि बाकी 3 आरोपी वारदात के समय दुकान के अंदर गए थे, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जांच में एक युवक राजदीप सिंह को मास्टरमाइंड के रूप में भी शक के घेरे में रखा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -