Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: इस इलाके में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Punjab News: इस इलाके में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के बसंत एवेन्यू में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बलराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि वे चोहला साहिब के रहने वाले हैं बेटा बलराज सिंह तरखान का काम करता था और एक सप्ताह पहले ही अमृतसर के बसंत एवेन्यू में काम करने के लिए आया था।

जिसके चलते वह एक सप्ताह से यहीं पर रह रहा था। आज अचानक उन्हें फोन आया कि उनके बेटे ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जब यहां आकर पता लगा कि उसके शरीर पर कई निशान थे, जिससे हमें शक है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे जानबूझकर किसी ने मारा है। इसके बाद मृतक के परिवार के सदस्यों ने इंसाफ की गुहार लगाई।

दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह जानकारी मिली थी कि तरखान बलराज सिंह बसंत एवेन्यू में एक निजी शोरूम में काम कर रहा था, जहां उसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल मृतक युवक के परिवार के सदस्यों के बयान भी कलमबंद किए जा रहे हैं और इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -