मालेकोटलाः कनाडा के नोवा स्कोटिया में पंजाबी युवती की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय अनु मालड़ा पुत्री गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मानकी, जिला मालेरकोटला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले 4 साल से कनाडा के नोवा स्कोटिया में रह रही थीं। वह कुछ समय से चेचक की बीमारी से पीड़ित थीं।
गौरतलब है कि 6 साल पहले कनाडा आई उनकी बड़ी बहन प्रीति मालड़ा भी उनके साथ रह रही थीं। बता दें कि अनु आईईएलटीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद 4 साल पहले कनाडा गई थी और अब वर्क परमिट पर थी।
