Punjab Govt AD
HomePunjabPatialaPunjab News: 45 लाख खर्च करके विदेश गए 21 वर्षीय नौजवान का...

Punjab News: 45 लाख खर्च करके विदेश गए 21 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः अमेरिका में पंजाबी नौजवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान समाना के नजदीक गांव फतेहपुर का रहने वाला है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय गुरदास सिंह पुत्र दविंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया में 15 मार्च को गोली लगने से मौत हो गई। मृतक गुरदास सिंह के पिता दविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा साल 2023 में प्लस टू करने के बाद वर्क परमिट पर कैलिफोर्निया (अमेरिका) चला गया था।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਅਮਰੀਕਾ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ, ਪਿੰਡ ‘ਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ

गुरदास सिंह वहां पर पीआर भी हो चुका था। बीती 15 मार्च को जब वो कार चला रहा था, तो उस पर किसी व्यक्ति ने गोली चला दी जो गुरदास सिंह को लगी। गुरदास सिंह की गोली लगने के बाद मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस बात की कोई जानकारी नहीं कि गोली क्यों मारी गई। दविंदर सिंह ने कहा कि उनको इस घटना की सूचना कैलिफोर्निया में रहते उनके भाई दीपक सिंह ने दी।

दविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने 45 लाख रुपए खर्च करके अपने बेटे को अमेरिका भेजा था। कुछ समय पहले ही उसको काम मिला था। उन्होंने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को मांग करते हुए कहा कि गुरदास सिंह के शव को भारत लाने के लिए उनकी मदद की जाए। मृतक गुरदास सिंह का परिवार पहले हरियाणा में हावड़ा, जिला कैथल में रहता था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -