मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद की है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर थाना सिटी साउथ की पुलिस टीम गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उक्त व्यक्ति ने बताया कि दो व्यक्ति नशे के आदी है और वह नशे की खेप फिरोजपुर से लाकर मोगा में सप्लाई करते है।
ऐसे में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी फिरोज़पुर और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में थाना सिटी साउथ मोगा में NDPS एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, वहीं अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।