अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 840 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि थाना सुलतानविंड के एसआई चंदर मोहन ने पुलिस पार्टी सहित 2 तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरवंत सिंह उर्फ मंगा और पलविंदर सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है।
आरोपियों से 840 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मंगा पर पहले भी 2 मामले दर्ज है। मंगा हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था और बाहर आकर उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया। जिसके चलते दोनों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान इन आरोपियों से इनके आगे और पीछे के संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
