लुधियानाः जिले के सर्राफा बाजार में एक्टिवा पार्किंग को लेकर 2 दुकानदारों में विवाद हो गया। दरअसल, एक्टिवा खड़ी करने को लेकर पहले दोनों दुकानदारों में बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों दुकानदारों की बहस लड़ाई में तबदील हो गई। इस दौरान दोनों दुकानदारों में लात घूंसे चलने शुरू हो गए। इस दौरान एक दुकानदार व उसके बेटे ने दूसरे दुकानदार व उसके कारीगर पर लोहे की रॉड से हमला किया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार रुद्र ने कहा कि उसके सामने वाले दुकानदार व उसके बेटे ने उस पर हमला किया है।
रुद्र ने कहा कि इस मारपीट में उसे और उसके कर्मी को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। वहीं घटना को लेकर पीड़ित द्वारा थाना डिवीजन नंबर 4 में शिकायत दे दी गई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दिख रहा है कि सामने के दुकानदार व उसके बेटे द्वारा दूसरे दुकानदार पर लोहे की रॉड से हमला किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दुकानदार द्वारा बात की ही जा रही थी कि दूसरा दुकानदार आया और आते ही हाथापाई करने लग गया। इस दौरान वह उसे दुकान के अंदर ले गया। जहां दुकानदार के साथ बाउंसर भी आया गया और उसने दुकानदार के कर्मी को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों दुकानदारों में हाथापाई हो गई।
जिसके बाद दुकानदार ने काउंटर से सामान उठाकर उस पर मारा। घटना के बाद दोनों वापिस अपनी दुकान पर चले गए। वहीं अन्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि दुकानदार द्वारा दूसरे दुकानदार से हाथ जोड़कर बात की जा रही थी कि बेटा लोहे की रॉड लेकर आ गया और दुकानदार के कर्मी को घसीटकर अपनी दुकान में ले गया। पीड़ित कर्मी ने दिखाया कि उसके गले पर हमले में गहरे घाव आए है। कर्मी केशव मल्हौत्रा ने कहा कि वह एक्टिवा साइड पर कर रहा था कि दुकानदार द्वारा उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसका दुकान मालिक हाथ जोड़कर कह रहा था कि गालियां मत निकालों। जिसके बाद एक व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लेकर आ गया और उसकी गर्दन पर रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी पेट पर टांगों से हमला कर दिया और उसका नया फोन भी तोड़ दिया।
वही जब दूसरे पक्ष के अश्वनी हांडा ने कहा कि कोई खास लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है। इस दौरान वह दूसरे दुकानदार के कर्मी द्वारा एक्टिवा खींची जा रही थी और उसे एक्टिवा खींचने से रोका गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से हलकी मारपीट हुई। अश्वनी ने कहा कि 5 साल पहले भी दुकानदार द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी और उस दौरान राजनीमा किया गया था। वहीं लोहे की रॉड से हमला किए जाने के आरोपो को बेबुनियाद बताया गया। जहां दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया है।