Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: सड़क हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों में से 2...

Punjab News: सड़क हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों में से 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः मेट्रो रोड पर बाइक सवार 3 दोस्तों की डिवाइडर के बाइक की टक्कर होने से 2 की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक तेज रफ्तार होने के चलते यह हादसा हुआ है। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय राहुल दास पुत्र मंटू दास निवासी फौजी कालोनी, शेरपुर और 28 वर्षीय सरोज निवासी, शेरपुर के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान पियूष, शेरपुर कालोनी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि तीनों युवक फल विक्रेता है। मामले की जानकारी देते हुए थाना मोती नगर के जांच अधिकारी ने कहा कि हादसे में घायल पियूष के सिर की हड्डी टूट गई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पियूष ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और बाइक को राहुल चला रहा था, बीच में सरोज और सबसे आखिर में वह बैठा था।

रात के समय खाली सड़क होने की वजह से उनकी बाइक की गति तेज थी। तभी बाइक चालक राहुल की आंखों में मिटटी चली गई। तो राहुल ने आंख साफ़ करने के लिए हाथ उठाया। जिस वजह से मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जांच अधिकारी ने बताया कि किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। जिस वजह से राहुल व सरोज के सीधे सिर पर चोट आई है। पुलिस को संदेह है कि सिर की हड्डी टूट कर दिमाग को लगी है। इसी बात का ही पता करने के लिए मृतकों के शवों को मोर्चरी में भेजा है। बाकी परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -