लुधियानाः जिले के माछीवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी का जमीन की बगावत के चलते हत्या करने वाले 2 मुख्य आरोपियों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि परमिंदर तिवाड़ी की जमीन के विवाद को लेकर 29 मार्च को थाना कुमकला के अंतर्गत आती मालवा कॉलोनी में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि परमिंदर तिवाड़ी आरोपियों को पंचायत की जमीन पर कब्जा करने से रोक रहा था, जिसे लेकर रंजिश के चलते हत्या की गई।
आरोपियों ने हत्या करने से पहले परिवार को बताया कि वह परविंदर तिवाड़ी को समाप्त कर देगा। डीसीपी ने कहा कि इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और कांग्रेस ने खूब हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने टीमे बनाकर कार्रवाई की, जिसके चलते पुलिस ने 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब 2 मुख्य आरोपियों को बिहार के मंगूर से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी जिस मकान में रहता था, उसके साथ लगती पंचायत की जमीन पर कब्जा करना चाहता था, लेकिन गांव में कांग्रेस की पंचायत थी और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी द्वारा कब्जे से लगातार रोका जा रहा था।
इस बात से गुस्सा में आए आरोपियों ने कदम उठाया, जिसका पता उनके परिवार को था कि आने वाले दिनों में परमिंदर तिवाड़ी की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों तक परमिंदर तिवाड़ी का इंतजार किया, उसके बाद अपने एक साथी के साथ सिर में कुल्हाड़ी मारकर परमिंदर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बस रास्ते दिल्ली से बिहार पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अगली जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि आरोपी की मां ने भी उस गांव में पहले पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था।