Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: सदिंग्ध बैग से विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में 2...

Punjab News: सदिंग्ध बैग से विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में 2 काबू, जांच में हुआ खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के बस्ती जोधेवाल इलाके में अजय बैग इंटरप्राइजेस नाम की दुकान पर से संदिग्ध 4 दिन पहले थैला रखकर गए मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल, थैले में पोटाश, पेट्रोल, माचिस की डिब्बे और एक टाइमपीस मिला था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और अब पुलिस का कहना है कि बैग से इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद हुआ है। पुलिस देर रात से मामले की जांच कर रही थी और आज दोपहर इसके विस्फोटक होने की पुष्टि की गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की अपडेट ली। पुलिस ने इस मामले 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी यूट्यूब से बम बनाना सीख रहे थे।पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने डीसीपी हरपाल सिंह सहित सीआईए स्टाफ की टीमों के साथ मीटिंग की। पुलिस कमिश्नर ने समस्त अधिकारियों को बस्ती जोधेवाल से लाडोवाल और बस्ती जोधेवाल के आस-पास की गलियों और बाजारों में सीसीटीवी चेक करने भेजा। पुलिस दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है कि उसकी किसी के साथ दुश्मनी तो नहीं है।

दुकान के कर्मचारी सन्नी ने बताया कि दुकान में एक व्यक्ति मुंह पर मास्क लगाकर आया था। उसने आकर एक अटैची पसंद की। उसने कहा कि उसे एक सामान बाजार से खरीदना है। उसके पास एक बॉक्स था। उसने कहा था कि इस बॉक्स में बच्चों की कार है। इतना कहकर वह व्यक्ति दुकान से चला गया। करीब 4 दिन बाद जब दुकान से पेट्रोल की बदबू आई तो पुलिस को सूचित किया। थैले से पेट्रोल की थैलियां और कुछ तार मिले। पुलिस ने संदिग्ध सामान कब्जे में लिया। थाना दरेसी में बम निरोधक दस्ता पहुंचा। उन्होंने बॉक्स खोल कर जांच की। पुलिस को करीब 5 से 6 लीटर पेट्रोल बॉक्स से मिला। इसमें एक बैटरी, कुछ तार और एक डायलर बरामद हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -