लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना साहनेवाल पुलिस ने ग्यासपुरा और कंगनवाला इलाकों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किय है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस एडीसीपी करणवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 7 मोटरसाइकिलें, विभिन्न ब्रांड के 10 मोबाइल फोन और एक लोहे की दातर बरामद की है।
एडीसीपी ने बताया कि ये लोग प्रवासी और रास्ते गुजरने वालों को निशाना बनाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी ज्ञात हुआ है कि इन आरोपियों का संबंध लुधियाना से है और उनसे पुलिस को और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
