लुधियानाः जिले की दाना मंडी में पटाखा मार्किट में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, मार्किट के अंदर पार्किंग को लेकर अवैध वसूली की जा रही है। जिसको लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया गया। मीडिया द्वारा मामले को लेकर जब पुलिस से सवाल किए गए तब पुलिस ने इस मामले को गरमाता देखकर 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस द्वारा कहा गया हैकि दोनों को थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की जाएंगी और पता लगाया जाएगा कि वह किसके कहने से यहां अवैध तरीके से पार्किंग की पर्ची काट रहे थे।
वहीं व्यक्ति द्वारा पार्किंग के लिए काटी गई पर्ची भी मीडिया को दिखाई गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि वह मार्किट में पटाखा लेने को वाहन से आया था। इस दौरान पार्किंग के नाम पर 20 रुपए प्रति वाहन के हिसाब से वसूले जा रहे है। व्यक्ति ने कहा कि उससे पार्किंग की पर्ची वह वापिस ले गए। जबकि दूसरे व्यक्ति ने कहा कि वह कार में पटाखा लेने के लिए आया तो उससे पार्किंग के नाम पर 50 रुपए वसूले गए। व्यक्ति ने पर्ची भी दिखाई। हालांकि व्यक्ति ने सड़क पर गाड़ी लगाई हुई थी, जहां पार्किंग भी नहीं है।
इस दौरान पार्किंग की पर्ची काट रहे व्यक्ति से बात की गई तो उसने कहा कि ठेके की मंडी को लेकर पर्ची काटी जा रही है। व्यक्ति ने सब्जी मंडी के ठेकेदार राजू का नाम लिया। जब उससे बात की गई तो दाना मंडी का ठेका उनके पास नहीं है तो व्यक्ति कहने लगा कि सब्जी मंडी और दाना मंडी का ठेका उनके पास ही है। जिसके चलते वह वाहन पार्किंग के पैसे लोगों से ले रहे है।
इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहाकि शिकायत नोट कर ली गई है। जब पुलिस से बात की गई कि सब्जी मंडी के ठेकेदार पर दाना मंडी में वाहन पार्किंग को लेकर पैसे वसूले जा रहे है। तो पुलिस ने माना कि दाना मंडी में पार्किंग का ठेके का उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान पुलिस के सामने अवैध वसूली व्यक्ति द्वारा की गई। वहीं पुलिस अधिकारी ने मामला गरमाता देखकर 2 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।