फिरोजपुरः एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 2 आरोपियों को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रशपाल उर्फ सेवक और राजीव उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आशीष चोपड़ा गिरोह के सदस्य है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे आशीष चोपड़ा गिरोह के शूटर युवी के संपर्क में थे, जो आशु मोंगा हत्याकांड (मई 2025) में वांछित है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने, फिरोजपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।