Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: इरादतन हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Punjab News: इरादतन हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः थाना सदर की विजय नगर चौकी पुलिस ने हथियारों सहित 2 नौजवानों को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का रिवाल्वर और 2 कारतूस एवं तीन खोल बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई गुरजीत सिंह बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि मनदीप सिंह उर्फ मोनू निवासी मुस्तफाबाद, अमृतसर और उसका पड़ोसी रोहित उर्फ गंजा निवासी मुस्तफाबाद अमृतसर पुरानी दुश्मनी के कारण एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से हमला कर रहे हैं।

एक तरफ मनदीप सिंह अपने लाइसेंसी पिस्टल से रोहित उर्फ गंजा पर फायरिंग करने की योजना बना रहा है वहीं रोहित मनदीप सिंह पर ईंट से जान से मारने की नियत से हमला करने की योजना में है। पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एवं सतर्कता दिखाते हुए मनदीप सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया और घटना के दौरान प्रयोग की गई उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर, 3 खोल एवं 2 जिंदा रौंद बरामद कर लिए। वहीं मामले में रोहित उर्फ गंजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page