Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: हथियारों की तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, UK से जुड़े...

Punjab News: हथियारों की तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, UK से जुड़े तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नशे के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं देहात के डीएसपी डी गुरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पिंमा पुत्र नरिंदर सिंह निवासी रणीके, अमृतसर, दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल्ली पुत्र स्विंदर सिंह निवासी रणीके, अमृतसर के रूप में हुई है।

दोषियों के खिलाफ थाना घरिंडा में असला एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी यूके स्थित गैंगस्टर धरमा संधू के संपर्क में थे और उसके इशारे पर टारगेट किलिंग के लिए हथियार सप्लाई कर रहे थे। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क को बेनकाब करने की तरफ एक बड़ा कदम है। उक्त आरोपियों के भारत और पाकिस्तान के भीतर किन किन के साथ नए पुराने संबंध हैं, इसकी गहरी जांच की जा रही है। किसी भी दूसरे व्यक्ति की सहभागिता सामने आने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -