HomePunjabMogaPunjab News: 4 देसी पिस्टल और कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: 4 देसी पिस्टल और कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लवजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव मिनिया का रहने वाला कुलवंत सिंह ओर फिरोजपुर के एक गांव का रहने वाला खुशप्रीत लाडी दोनों अभी भारी असले सहित गांव मटवानी के पास खड़े है।

मुखबिर ने कहा था कि अगर मौके पर दोनों की जांच की जाए तो इनके पास असला बरामद हो सकता है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की टीम ने तुरंत कारवाई करते हुए दोनों को मौके पर जाकर हिरासत में लिया। आरोपियों की तालाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस दोनों के खिलाफ नाजायज असला रखने का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड में आरोपियों से पूछताछ की जाएंगी कि वह असलहा कहां से लेकर आए थे और आगे उन्होंने कौन-सी वारदात को अंजाम देना था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -