अमृतसरः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम और ड्रग मनी बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना छेहरटा पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 किलो 350 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मलविंदर सिंह उर्फ सोनू और मनजिंदर सिंह उर्फ सोनी के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि थाना छेहरटा पुलिस द्वारा नाकेबंदी के दौरान शक के आधार पर एक कार को रोका गया। कार की तालाशी के दौरान कार सवार मलविंदर सिंह उर्फ सोनू और मनजिंदर सिंह उर्फ सोनी से 2 किलो 300 ग्राम अफीम और 20 हजार ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।