Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: Airport पर व्यक्ति के बैग से मिले 12 कारतूस

Punjab News: Airport पर व्यक्ति के बैग से मिले 12 कारतूस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के माहौल को खराब करने वाले शरारती अनसरों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। पुलिस लगातार चैकिंग अभियान भी चला रही है तथा सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी चैकिंग की जा रही है। इसी चैकिंग के चलते CISF ने अमृतसर हवाई अड्डे पर व्यक्ति के बैग से 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी मुताबिक, अमृतसर हवाई अड्डे पर CISF के कर्मी आम दिनों की तरह यात्रियों के बैग की चैकिंग कर रहे थे कि इस दौरान जगतार सिंह ढिल्लों नाम के व्यक्ति के बैग से 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। यात्री अमृतसर से कुआला लंपर जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी को काबू कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब जांच करेगी कि उसके बैग में यह कारतूस कैसे आए और किस वैपन के हैं और व्यक्ति इसकों किस काम के लिए प्रयोग में लाने वाला था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -