गुरदासपुर। बटाला के रेलवे रोड पर पिछले 10 दिनों में दूसरी बार चोरों ने एक फैक्ट्री को निशाना बनाया है। चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गये है। फैक्ट्री मालिक नरेश सानन ने बताया कि आज जैसे ही वह फैक्ट्री पहुंचा तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और उनकी मशीन के बिजली सप्लाई के तार, कीमती सामान, बियरिंग, पार्ट्स भी गायब था। जिसके बाद मामले बारे पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले बारे जांच शुरू कर दिया है।
फैक्ट्री मालिक मामले बारे बताया कि 10 दिनों में उनकी फैक्ट्री में चोरी की यह दूसरी घटना है। इधर, मामले में नगर थाना के डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें लगातार चोरी की घटनाएं मिल रही हैं। इस मामले को लेकर उनके द्वारा गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है और हर पहलू पर जांच की जा रही है।