Punjab Govt
HomePunjab News: महिलाओं के लिए CM Mann ने किया बड़ा ऐलान

Punjab News: महिलाओं के लिए CM Mann ने किया बड़ा ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में होने वाली पंचायती चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरसल, पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक अकेले जालंधर जिले में करीब 950 गांव हैं और इनमें से लगभग आधे गांवों में महिलाएं ही सरपंच बनेंगी।

महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से गांवों में महिला नेताओं की कमी महसूस होने लगी है। जालंधर ईस्ट ब्लॉक में 78 गांव हैं, जिनमें से 22 गांव एससी समुदाय के लिए आरक्षित हैं और केवल 22 गांव एससी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी 17 गांव आरक्षित किए गए हैं। शेष 17 गांव जनरल वर्ग के लिए हैं। वहीं पंजाब सरकार के इस फैसले को लेकर महिलाओं का कहना है कि वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, ऐसे में पंजाब सरकार का यह कदम सराहनीय है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -