बठिंडाः सरहंद नहर से बच्चे का शव आज पुलिस को शव मिला है। दरअसल, बीते दिन नहर में 4 बच्चे नहाने के लिए गए थे, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते 3 बच्चे सुरक्षित बाहर आ गए। एक बच्चा डूब गया था और उसकी पहचान भी नहीं हुई थी। आज 30 घंटे बीत जाने के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। वहीं मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय कुनाल कुमार निवासी जोगी नगर के रूप में हुई है।
दरअसल, एनजीओं वर्करों द्वारा लगातार बच्चे के शव को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे थे। वहीं आज तिउना के हेड के पास बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चा चौथी कक्षा में पढ़ता था। एनजीओं द्वारा शव को अस्पताल में पहुंचाया गया। शव के बरामद होने की सूचना बच्चे के परिजनों को दी गई। बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बता दें कि बीते दिन बच्चे के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही सामाजिक कल्याण संस्था सहारा के कार्यकर्ता और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्चे को ढूंढने के प्रयास कर रहे थे।
दूसरी ओर इस मामले को लेकर व्यक्ति ने बताया कि उन्हें राहगीर 11.30 बजे पानी के तेज बहाव में बच्चों के बहने की सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर 3 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। व्यक्ति ने बताया कि तीन बच्चे पानी से बाहर आने के बाद डरे हुए थे और वह मौके से चले गए, जिसके चलते चौथे बच्चे के डूबने को लेकर उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई थी।
वहीं पीसीआर एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि बच्चे नहा रहे थे। इस दौरान सुबह 11.30 बजे 4 बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए। उन्होंने कहा कि राहगीर ने बच्चों को पानी में बहते हुए देखा। इस दौरान तीन बच्चों को बाहर निकाला गया, जबकि एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर बच्चे की टी-शर्ट और चप्पल बरामद हुई थी।