लुधियानाः जिले में आज कर्मियों द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया था। इस दौरान कर्मियों द्वारा प्रदर्शन करके प्रशासन को पंजाब भर में टोल बंद करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन कर्मियों के प्रदर्शन के बाद कुछ घंटे बाद ही लाडोवाल टोल कंपनी और कर्मियों में बातचीत हुई। जिसके बाद दोनों में सहमति बनने के बाद कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी और एक फिर से टोल को खोल दिया गया।
इससे पहले पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही। जिसके चलते टोल को बंद करने का फैसला लिया गया था। गौर हो कि इस टोल से रोजाना 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते है। ऐसे में सरकार को रोजाना 70 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं राहगीरों को टोल प्लाजा बंद होने से राहत मिल गई है। बीते दिन दर्शन सिंह ने कहा था कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। दर्शन सिंह लाडी ने कहा था कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। यह सीधे मुलाजिमों के अधिकारों का हनन है।