Punjab Govt
HomePunjab News: इस मामले में पुलिस ने ग्रंथी को किया गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: इस मामले में पुलिस ने ग्रंथी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः सदर थाने की पुलिस ने ग्रंथी परगट सिंह को गुरुद्वारा के लैटर पैड चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें हरप्रीत सिंह ने शिकायत थी कि गुरुद्वारा चुकेरियां साहिब गांव कोटशमीर में परगट सिंह ग्रंथी के तौर पर तैनात था और गांव की कमेटी ने ग्रंथी को गुरुद्वारा साहिब के लेटर पैड, स्टैंप और अन्य सामान की जिम्मेदारी सौंपी थी।


पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि 17 जुलाई को ग्रंथी ने गुरुद्वारा साहिब छोड़ दिया। इस दौरान वह गुरुद्वारा साहिब के लेटर पैड, मोहरां चोरी करके लै गया। जिसके बाद वह दूसरे गुरुद्वारा हंस नगर में अपनी सेवा करने लग गया। व्यक्ति ने बताया कि लड़का-लड़की के शादी के दौरान जो सर्टीफिकेट ग्रंथी द्वारा दिए गए वह नकली थे। जिसके चलते उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर परगट सिंह से बात की गई तो उसने कहा कि वह कोई लैटर पैड या स्टैंप चोरी करके नहीं लाया है। परगट सिंह ने कहा कि कमेटी की ओर से उसे फंसाया जा रहा है। परगट सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को भी झूठा बताया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -