लुधियाना : इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आने वाली बिहारी कॉलोनी का है। जहां गंदे नाले में एक नवजात शिशु का भ्रूण मिला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा कुत्ते गंदे नाले से एक लिफाफा खींच कर लेकर आ रहे थे, जिससे भ्रूण नीचे गिर गया और कुत्ते लिफाफा लेकर चले गए। जिसके बाद लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घिनौनी हरकत है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बिहारी कॉलोनी से सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।