Punjab Govt AD
HomePunjabRaikotपंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू ने विरोधी पार्टियों पर साधा निशाना, देखें...

पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू ने विरोधी पार्टियों पर साधा निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को बठिंडा के कोटशमीर गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने कर्जे के मुद्दे पर एक बार फिर AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने सिख धर्म के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े किए। साथ ही साथ अपने भाषण में कांग्रेस को नसीहत भी दे दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार अकाली फूला सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह को झुकने पर मजबूर कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्हें कोड़ों की सजा भी सुनाई थी। लेकिन आज के जत्थेदार मुख्यमंत्रियों के घर जाते हैं और उनके आदेशों को मानते हैं। सिद्धू ने अपने भाषण में लोगों को नीतियों के लिए वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस अपने वर्करों को नाम से नहीं जानती, जीत आसान नहीं है। पंजाब में कांग्रेस को बदलना होगा। वहीं, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर राज्य को लूटने के आरोप भी लगा दिए हैं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिए बिना कहा कि एक मुख्यमंत्री गुटका साहिब हाथों में लेकर कसमें खाता रहा और पंजाब डूबता गया। सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को कर्ज में डूबे पावर प्लांट को खरीदने पर भी कोसा। सिद्धू ने कहा- पंजाब को टिकाऊ वित्तीय निर्णयों की जरूरत है, महत्वपूर्ण उपलब्धियों की नहीं। ये कदम कर्ज संकट को और गहरा कर देंगे। गोइंदवाल पावर प्लांट सफेद हाथी की तरह है। राज्य की पहले से ही वित्तीय स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में 6600 करोड़ रुपए के कर्ज वाले प्लांट का बोझ और पंजाब पर डाल दिया गया। सिद्धू ने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि पंजाब को 50 हजार करोड़ रुपए कमा कर लाने वाले सीएम की जरूरत है। कर्जा लेकर पंजाब में बिजली मुफ्त देकर पंजाबियों पर ही बोझ डाला जा रहा है। लेकिन रेत व शराब, जिनसे 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक कमाया जा सकता है, पर AAP सरकार का ध्यान नहीं है।

जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के अध्यक्ष खुशबाज सिंह जटाना पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू की रैली का विरोध कर चुके हैं। इसके बावजूद हजारों की गिनती में सिद्धू समर्थक उन्हें सुनने के लिए पहुंच गए। बठिंडा जिला कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी इस रैली में सामने आई।  कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार के समय विपक्ष के साथ 25-75 का खेल था। लेकिन अब मौजूदा सरकार ने हम और 20 का खेल खेला है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एमएसपी देने का दावा करने वाले खरहर से विधायक अनमोल गगन मान को भी नहीं बख्शा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -