HomePunjabRaikotपंजाबः लोकसभा चुनाव लड़ने और आप गठबंधन को लेकर नवजोत सिद्धू का...

पंजाबः लोकसभा चुनाव लड़ने और आप गठबंधन को लेकर नवजोत सिद्धू का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः गांव महिराज में रविवार को कांग्रेस की रैली से एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू बठिंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही पार्टी के साथ गठबंधन पर भी राय दी। कांग्रेस हाईकमान द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठजोड़ किए जाने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि वे हाईकमान के आदेशों पर बतौर सिपाही गठजोड़ के लिए काम करेंगे। वहीं दूसरी नवजोत सिद्धू लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धू ने कहा कि अगर उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ना होता तो पहले ही लड़ लेते और 3 बार के मंत्री भी होता। दिल्ली जाना होता तो लोकसभा क्यों छोड़ता। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी नजजोत कौर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस बारे वह खुद ही बताएंगी। 

उधर, सिद्धू ने आरोप लगाया कि जेलों में सरेआम नशा बिक रहा और जेलों में बंद गैंगस्टर मोबाइल से बातें कर रहे हैं। जेलों में टू जी जैमर लगे हैं पर बंद आरोपियों तक 5जी फोन पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री मान कोई ध्यान नहीं दे रहे। वे बस अपने आका केजरीवाल को खुश करने में लगे हुए हैं। आप सरकार द्वारा शुरू की गई सरकार आप के द्वार स्कीम पर सिद्धू ने कहा कि जब राज्य में सभी क्लर्क हड़ताल पर हैं तो ऐसे में कौन लोगों के पास जाकर काम करेगा। सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान चुनाव से पहले झूठ की पैकिंग कर लेते हैं और उसकी मार्केटिंग करते हैं। दोनों नेता झूठ के पुलिंदे हैं जिस के चलते चार राज्यों में आप को जीरो सीट मिली हैं। सिद्धू ने कहा कि केबल माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया पर आप सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। बडे़ लोग अपना अपना हिस्सा लेकर चुप हो रहे हैं।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से जिस मकसद के लिए अब तक हजारों करोड़ रुपये का फंड हासिल किया, वह उस मकसद के लिए उपयोग नहीं किया गया। इसी कारण अब केंद्र ने आप सरकार को फंड देने से इनकार कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि लगातार आमदनी में कटौती होने के कारण राज्य में फाइनेंशियल इमरजेंसी लगने के हलात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केजरीवाल और भगवंत मान राज्य के लोगों से बडे़ बडे़ वादे करते थे कि आप सरकार बनने पर कोई धरना नहीं लगेगा, कोई हड़ताल नहीं होगी, भ्रष्टाचार एवं नशा समाप्त होगा लेकिन सरकार के बनते ही ये सब कुछ दोगुना हो गया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अब राज्य की तहसीलों में डबल भ्रष्टाचार चल रहा। नशे के मुद्दे पर सिद्धू ने कहा कि जब तक नशा तस्करों एवं पुलिस का गठजोड़ खत्म नहीं होता तब तक नशा समाप्त नहीं हो सकता। इसके लिए राज्य सरकार को पॉलिसी बनानी होगी। लेकिन मुख्यमंत्री मान तो केंद्र से हासिल कर्ज पर अपने मुखी केजरीवाल के साथ जहाजों की सैर कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -