Punjab Govt Advertisement
HomePunjabLudhianaपंजाबः नाबालिग से छे़ड़छाड़ मामले में मुस्लिम समुदाय ने चौकी का किया...

पंजाबः नाबालिग से छे़ड़छाड़ मामले में मुस्लिम समुदाय ने चौकी का किया घेराव, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः मुस्लिम समुदाय ने आज थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस चौकी जनक पुरी को घेर लिया। इस दौरान लोगों ने चौकी के बाहर जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शनकारियों मुताबिक जनकपुरी गली नंबर 8 में एक युवक ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ की थी। उसके परिवार ने जब उस युवक का विरोध किया तो कुछ दुकानदारों ने किशोरी के पिता, मां और अन्य रिश्तेदारों से मारपीट की। जानकारी देते हुए पीड़ित किशोरी की मां अफसाना खातून ने कहा कि उनकी बेटी से इलाके के एक युवक ने छेड़छाड़ की। उसे गंदे कमेंट्स किए।

किशोरी ने घर आकर उन्हें घटना की जानकारी दी। जैसे ही वह उस युवक से पूछताछ करने गए तो उक्त युवत भाग गया। उसे रोक कर जब पूछताछ करनी चाही तो आस-पास के दुकानदार उनसे मारपीट करने लगे। उन लोगों ने मुस्लिम धर्म और समुदाय के बारे भी कटु शब्द इस्तेमाल किए। अभी तक आरोपियों पर पुलिस ने सख्त एक्शन नहीं लिया। आज वह पुलिस चौकी में अपनी शिकायत पर सख्त कार्रवाई करवाने की मांग लेकर आए थे लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसमें हलकी धाराएं लगाई है। आरोपी सरेआम घुम रहे है। पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण ही आज सड़क जाम कर धरना दिया जा रहा है। उधर, इस  मामले में जनक पुरी पुलिस चौकी के इंचार्ज कपिल शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -