Punjab Govt AD
HomePunjabPunjab News : घायल पूर्व विधायक का हाल पूछने पहुंचे सांसद सुखजिंदर...

Punjab News : घायल पूर्व विधायक का हाल पूछने पहुंचे सांसद सुखजिंदर रंधावा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब,(फिरोजपुर) : जिला फिरोजपुर के हलका जीरा हिंसक झड़प में घायल पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा का हाल चाल पूछने सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पहुंचे। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा जीरा में कल हुई हिंसक झड़प में घायल हुए पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा का हाल-चाल जानने के लिए कुलबीर सिंह जीरा के घर पहुंचे।

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा के कुलबीर सिंह जीरा पर हुआ हमला एक सोची समझी साजिश है। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब के मुखमंत्री भगवान सिंह मान को एक अच्छा मुखमंत्री बताया और उनकी अच्छी सेहत की कामना की। सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा के पंजाब में समय समय पर सरकार बदलती रहती है अधिकारी अपने पद का गलत उपयोग न करे।

फिरोजपुर डीआईजी रणजीत सिंह ढिल्लो पहले दो बार कुलबीर सिंह जीरा पर झूठा मामला दर्द करवा चुके है और अब तीसरी बार अपने पुलिस का गलत प्रयोग करके उन पर हमला करवाया गया है। पंजाब में यह पंचायती चुनाव करवाने के लिए पंजाब के चुनाव कमिश्नर को चाहिए कि इस चुनाव में पुलिस की बजाय पैरामिलिट्री फोर्स लगाई जाए। ताकि आने वाले चुनाव में आम पंजाब की जनता के साथ धक्का न हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -