लुधियाना : लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर देर रात चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना अग्र नगर के नजदीक की है।आग लगी देख स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति नीचे उतरा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कार ड्राइवर ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक बस्ती जोधेवाल, भगवान वाल्मीकि नगर गली नंबर 2 निवासी काका फिल्म देखकर स्कॉर्पियों से वापस घर जा रहा था। अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पल में बोनट से आग की लपटें निकलीं। काका ने किसी तरह खुद को कार से बाहर निकाला। आस-पास के लोगों की मदद भी ली, लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक बढ़ गई थीं कि दूर से दिखाई दे रही थीं। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
