लुधियानाः शहर के भामियां कलां में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां दिवाली की सजावट के लिए लड़ियां लगाने दौरान 3 बच्चों की मां को करंट लग गया। इस हादसे में 35 वर्षीय महिला की आज मौत हो गई। दरअसल, बीते दिन शाम को महिला अपने घर की छत पर दिवाली की सजावट को लेकर लड़िया लगा रही थी। इस दौरान उसे अचानक करंट लग गया, जिसके बाद उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक महिला की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। मृतिका के ससुर ने बताया कि उनकी बहू रीता देवी की करंट लगने से मौत हो गई। ससुर प्रेम चंद ने बताया कि उनकी बहू के 3 बच्चे हैं, जो कम उम्र के हैं। परिजनों का इस हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है।
