फिरोज़पुरः पंजाब पुलिस की तरफ से तुरन्त करवाई करने को लेकर केंद्रीय जेल फिरोज़पुर में एक मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल में पुलिस के 250 मुलाजम सुबह केंद्रीय जेल में पहुंचे और साथ ही फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस की गाड़िया भी पहुंची।
ज्यादा जानकारी देते हुए एसपीडी फिरोजपुर रणधीर कुमार ने कहा कि तुरन्त करवाई करने को लेकर केंद्रीय जेल में मॉकड्रिल की गई और पांच मिनट में टीम जेल पहुंच गई और तीन घंटे ऑपरेशन चला था। मॉक ड्रिल सफल रही थी।
