Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाब: लापता युवक का हुआ क'त्ल, ऑटो में मिला शव, देखें वीडियो

पंजाब: लापता युवक का हुआ क’त्ल, ऑटो में मिला शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : टिब्बा रोड पर महादेव एन्क्लेव में कूड़ा डंप के नजदीक ऑटो में युवक का शव मिला है। युवक की पहचान चांद के रूप में हुई है। गले में रस्सी डालकर उसका गला दबाकर कत्ल किया गया है। मरने वाला पिछले 22 घंटे से लापता था। चांद मायापुरी चौक इलाके में एक अंडे की दुकान पर काम करता था। आज सुबह मायापुरी में खेलते समय बच्चों ने कूड़े के डंप के पास ऑटो में चांद का शव देखा तो उन्होंने शोर मचाया।​​​​​​ आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया। ​मृतक चांद के पिता विष्णु देव ने बताया कि उनका बेटा कल 3 बजे से लापता था। वह शाम को उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह जिस दुकान पर वह काम करता था, उस दुकान के मैनेजर का फोन आया और उसने बताया कि चांद का शव अंडे के ऑटो में पड़ा हुआ है। विष्णु देव का आरोप है कि दुकान मालिक उसे परेशान करता था। दुकान मालिक ने फोन करके उन्हें कल कहा था कि चांद पैसे और गाड़ी लेकर भाग गया है।

पिछले 1 साल से चांद उसके पास काम करता था। परिजनों ने बताया कि कल आखिरी बार सुभाष नगर कमरे के नजदीक चांद के साथ एक युवक था, जिसे उनके पड़ोसियों ने देखा था। उन्हें शक है कि उनके बेटे का कत्ल किसी पहचान वाले ने किया है। परिवार ने बताया कि कुछ समय पहले दुकान मालिक की गाड़ी का चांद से एक्सीडेंट हो गया था। मालिक उसके वेतन से पैसे काट रहा था। वेतन में भी कटौती करके पैसे देता था। पिछले 4 महीने से मालिक पूरा वेतन नहीं दे रहा था। आखिरी बार कबीर नगर में चांद अंडे देकर आया था। दूसरे चक्कर का​​ माल उसकी गाड़ी में ही लोड है। आज जिस जगह पर चांद का शव मिला, उस जगह पर ऑटो भी मिला है और गाड़ी में अंडे भी रखे हुए थे। घटना स्थल पर ACP गुरदेव सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल युवक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। इलाके में सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -